फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakhi Sawant compare Narendra Modi with God

राखी सावंत ने कहा- भगवान हैं नरेंद्र मोदी, अनुच्छेद 370 से कश्मीर कराया आजाद

Fri, 09 Aug 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Aug 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant compare Narendra Modi with God
अभिनेत्री राखी सावंत - फोटो : अमर उजाला
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का रूप बताया है।राखी सावंत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने से वह बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


राखी ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री मोदी की देन है। मोदी जी साक्षात भगवान हैं। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। कहा कि अब जम्मू कश्मीर में आतंकी सुरंग में घुस गए हैं। उन्होंने तीन तलाक बिल को मुस्लिम महिलाओं को बेड़ियों से आजादी बताया।
विज्ञापन


कहा कि उन्हें अनुच्छेद 370 को लेकर बनाई जाने वाली फिल्म में कास्ट किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि वह ताजनगरी में जहां दुनिया का सातवां आश्चर्य है, आठवां आश्चर्य रामदास अठावले और नौवां आश्चर्य वह खुद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अठावले ने भीड़ हिंसा पर दिया बड़ा बयान

प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भीड़ हिंसा पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भीड़ हिंसा की घटनाएं रोकने के लिए कानून बनाए जाने की जरूरत है। इसके लिए वो खुद प्रधानमंत्री से मांग करेंगे। 

अनुच्छेद 370 हटाने पर रामदास अठावले ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुर्नगठन बिल देश हित में है। उद्योगपतियों से निवेश के लिए अपील करेंगे कि वो जम्मू और कश्मीर उद्योग लगाए। केंद्र सरकार को अब पीओके को भी कब्जामुक्त कराना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed