फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rakhi

तीन दशक बाद रक्षाबंधन पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग

Sun, 02 Aug 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
rakhi
मैनपुरी। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जाएगा। तीन दशक बाद रक्षाबंधन पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। सोमवार व पूर्णिमा के कारण इस वर्ष आनंद योग, सवार्थ सिद्धि योग एवं श्रावण नक्षत्र एक साथ पड़ रहे हैं। इस बार राखी का त्योहार कोरोना काल में आ रहा है। इसके चलते जिले में हमेशा की तरह चहल-पहल तो नजर नहीं आएगी, लेकिन घरों में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

आचार्य रामानंदन ने बताया कि रक्षाबंधन पर यह योग वर्ष 1991 के बाद अब बना है। यह शुभ संयोग करीब तीन दशक बाद सामने आ रहा है। रक्षाबंधन पर भद्रायोग सुबह 9.30 बजे समाप्त हो रहा है। श्रावणी उपाकर्म भी इसी दिन किए जाएंगे। सुबह 9.30 बजे से शाम तक राखी बांधने के कई मुहूर्त रहेंगे। आचार्य का कहना है कि वैसे मुख्य रूप से वृश्चिक, कुंभ व सिंह लग्न में राखी बंधवाना सबसे शुभ माना जाता है। यह शुभ संयोग शाम को गोधूलि बेला तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

दीर्घायु, समृद्धि, सुख, सौभाग्य से परिपूर्ण योग
श्रावण पूर्णिमा को सावन का पांचवां सोमवार है। सुबह 6 बजकर 37 मिनट के बाद 28 योगों में सर्वश्रेष्ठ आयुष्मान योग इस समय विद्यमान रहेगा। सुबह 7 बजकर 18 मिनट के बाद पश्चात श्रवण नक्षत्र आ जाएगा, जो सिद्धि योग का निर्माण करेगा। सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर भद्रा भी समाप्त हो जाएगी। इस साल पर्व पर सिद्धि और आयुष्मान योग बन रहे हैं। इन शुभ योग में रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहनों की दीर्घायु, समृद्धि, सुख, सौभाग्य से परिपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखी बंधवाने का शुभ मुहूर्त
तीन अगस्त को भद्रा सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक है। राखी का त्योहार सुबह 9 बजकर 30 मिनट से आरंभ हो जाएगा। दोपहर को 1 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 35 मिनट तक बहुत ही अच्छा व शुभ समय है। इसके बाद शाम को 7 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 9.30 के बीच में बहुत अच्छा मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed