{"_id":"5f26b8268ebc3ea08b5c1162","slug":"rakhi-mainpuri-news-agr453145662","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूनी कलाई भरने को रविवार को भी काम पर आए डाककर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूनी कलाई भरने को रविवार को भी काम पर आए डाककर्मी
विज्ञापन
रविवार को डाक द्वारा आए राखी के लिफाफे को देता पोस्टमैन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रविवार को अवकाश वाले दिन भी डाककर्मियों ने राखी के लिफाफे बांटे। रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई सूनी न रहे, इसलिए रविवार को कर्मचारी काम पर पहुंचे। सुबह से ही राखी के लिफाफों को अलग कर उनका वितरण शुरू कराया गया। शाम तक डेढ़ हजार से अधिक लिफाफे लोगों तक पहुंचाए गए।
सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। वैसे तो हर साल ही बहनें दूर रहने वाले भाइयों को डाक के माध्यम से राखियां भेजती हैं, लेकिन इस बार कोरोना के चलते ये संख्या बढ़ गई। शनिवार को ईद का अवकाश था और रविवार को साप्ताहिक अवकाश। ऐसे में दोनों दिन प्राप्त हुए राखियों के लिफाफों का वितरण संभव नहीं था।
सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार है, ऐसे में अगर वितरण नहीं किया जाता तो न जाने कितने भाइयों की कलाई सूनी रह जाती। इसे देखते हुए डाक अधीक्षक विनय कुमार के नेेतृत्व में डाककर्मी रविवार को भी काम पर आए। उन्होंने पंजीकृत डाक से प्राप्त हुए 652 राखी के लिफाफे और साधारण डाक से प्राप्त हुए 1140 राखी लिफाफों का वितरण कराया गया। दिन भर पोस्टमैन राखियों का वितरण करते रहे।
विज्ञापन
लोगों को राखी के लिफाफे पहुंचाने के लिए पोस्टमैन व अन्य डाककर्मी जुटे रहे। करीब डेढ़ हजार से अधिक राखी के लिफाफे लोगों तक पहुंचाए गए। - विनय कुमार, डाक अधीक्षक मैनपुरी मंडल।