फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakesh Asthana enhanced the value of St John's College

राकेश अस्थाना ने बढ़ाया सेंट जोंस कॉलेज का मान

Sat, 09 Apr 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 09 Apr 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Asthana enhanced the value of St John's College
शिक्षक बोले, राकेश से प्रेरणा लें आज की पीढ़ी के छात्र - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक बने आईपीएस राकेश अस्थाना की इस शानदार कामयाबी ने आगरा के सेंट जोंस कॉलेज का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने इसी महाविद्यालय से बीए और एमए इतिहास की पढ़ाई की। उन्हें पढ़ाने वाले प्रोफेसर उनकी इस सफलता से गदगद हैं। उनका कहना है कि आज की पीढ़ी केछात्रों को राकेश अस्थाना से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने सेंट जोंस कॉलेज में 1978 में बीए में दाखिला लिया। उन्हें प्रोफेसर अमित मुखर्जी ने लगातार चार साल इतिहास पढ़ाया। राकेश अस्थाना का नाम सुनते ही उनकी आंखों में चमक आ जाती है। यादों की पोटली खोलते हैं तो कई किस्से निकल पड़ते हैं। एक एक कर बताते हैं,  राकेश लॉयड हॉस्टल में रहते थे। उनमें गजब की टीम भावना थी, अपने साथियों के लीडर थे, नेतृत्व क्षमता भी अद्भुत थी। जो भी उनसे एक बार मिलता, उनका हो जाता। 
विज्ञापन


पढ़ाई के बारे में बताते हैं, वे शुरू से मेधावी रहे। उन्होंने 1980 में फर्स्ट डिवीजन में बीए किया। 1982 में इतिहास में एमए किया। इसमें गोल्ड मेडल मिला। सभी प्रोफेसर का बहुत सम्मान करते थे, और आज भी सभी को याद रखते हैं, सभी का आदर करते हैं। न्यू आगरा में रहने वाले उनके दोस्त राधेश्याम अस्थाना का कहना है कि राकेश अस्थाना की कामयाबी सेंट जोंस कॉलेज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने 1982 में एमए करने केबाद रांची के एक कॉलेज में दो साल असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में पढ़ाया। इसके बाद 1984 में आईपीएस बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कॉलेज की बदौलत ही पाया है मुकाम
वे सेंट जोंस कॉलेज की एल्यूमिनी मीट में 2011 में आए थे। तब उन्होंने कहा था, आज जिस मुकाम पर पहुंचा हूं, सब इस कॉलेज और यहां के समर्पित प्रोफेसरों की बदौलत है। वह आगरा के लोगों के लगातार संपर्क में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed