फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajya Sabha MP Ramjilal Suman opposed changes made to MNREGA scheme

UP: ‘मनरेगा से गांधी का नाम हटाना जघन्य अपराध’, राज्यसभा सांसद सुमन बोले- नाम बदलने के बाद भी योजना सफल नहीं

Sat, 17 Jan 2026 10:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 17 Jan 2026 10:58 PM IST
सार

मनरेगा योजना में बदलाव को लेकर समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि नाम बदलने के बाद भी यह योजना सफल नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Ramjilal Suman opposed changes made to MNREGA scheme
सपा सांसद रामजीलाल सुमन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह वीबी-जीरामजी करने की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने शनिवार को कड़ी आलोचना की। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना जघन्य अपराध है।
विज्ञापन


संजय प्लेस स्थित कैंप कार्यालय पर सुमन ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नाम बदलने के बाद भी यह योजना सफल नहीं हो पाएगी। इसमें 125 दिन रोजगार की गारंटी का दावा किया जा रहा है। हकीकत यह है कि 2020-21 से 2024-25 तक औसतन 50 दिन रोजगार मिला है। जबकि मनरेगा में 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी। ऐसे में अब कैसे 125 दिन रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा में पहले केंद्र का अंश 90 प्रतिशत और राज्य का अंश 10 प्रतिशत था। जिसे जीरामजी योजना में केंद्र का अंश 60 प्रतिशत और राज्य का 40 प्रतिशत अंश कर दिया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सहित तमाम राज्य कर्ज में डूबे हुए हैं। वह 40 प्रतिशत अंशदान कैसे दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना में ग्राम पंचायतों की स्वायतता भी छीनी जा रही है। पहले मनरेगा से कार्यों का प्रस्ताव ग्राम पंचायत स्तर पर बनता था। अब केंद्र एक एजेंसी नामित करेगा। सुमन ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से भाजपाइयों को चिढ़ है। यह गोडसे के मानने वाले हैं। वार्ता के दौरान सपा नेता धर्मेंद्र यादव, मुईन बाबा, राजपाल बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed