{"_id":"5cfd481dbdec22073b6545d1","slug":"rajsthan-police-raid-in-agra-medicine-market-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा बना गर्भपात दवाओं की 'मंडी', राजस्थान पुलिस की छापामार कार्रवाई से मचा हड़कम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा बना गर्भपात दवाओं की 'मंडी', राजस्थान पुलिस की छापामार कार्रवाई से मचा हड़कम्प
Sun, 09 Jun 2019 11:27 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
medicine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान पुलिस ने रविवार को दवा बाजार फव्वारा में छापा मारकर दो मेडिकल स्टोर संचालकों से पूछताछ की। पुलिस गर्भपात किट और नशीली दवाओं की जांच करने के लिए पहुंची थी। एक विक्रेता की दुकान बंद मिली।
बीते महीने राजस्थान में करीब 17 लाख रुपये की गर्भपात किट और नशीली दवाएं जब्त की गई थीं। पकड़े गए आरोपियों ने आगरा के तीन मेडिकल स्टोर का नाम बताया था। इनके पास दवाओं के खरीद-फरोख्त के बिल नहीं थे।
पुलिस की पूछताछ में ये दवाएं आगरा से लाने की बात कही गई थी। इसकी जांच करने के लिए रविवार को एक बार फिर राजस्थान के भीलवाड़ा से पुलिस पहुंची। यहां गणेश मेडिकल स्टोर के मनीष अग्रवाल और माधव ड्रग हाउस के बंटी को कोतवाली थाने लाकर पूछताछ की।

दवाओं के खरीद-फरोख्त के बिल जांचे। गर्भपात की किट कहां से आई और कहां पर इनकी बिक्री की जाती है, इसकी जानकारी भी की। थाना कोतवाली पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा पुलिस ने माधव ड्रग हाउस और गणेश मेडिकल स्टोर के संचालकों से पूछताछ की है।