{"_id":"612a75688ebc3e7a1a5a4520","slug":"rajpura-locals-attack-electricity-department-team-on-visit-to-village-for-inspecting-electricity-theft-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची टीम पर हमला, ग्रामीणों ने लाइनमैन को घसीटकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची टीम पर हमला, ग्रामीणों ने लाइनमैन को घसीटकर पीटा
Sat, 28 Aug 2021 11:12 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, बाह(आगरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाह(आगरा)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:12 PM IST
सार
ग्रामीणों के हमले के बीच टीम के कई सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस के मुताबिक 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा के रजपुरा गांव में शनिवार को बकाएदारों के कनेक्शन काटने और बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची बिजली विभाग की टीम से ग्रामीण भिड़ गए। आरोप है कि लाइनमैन गुलशन को ग्रामीणों ने खड़ंजा पर घसीटकर पीटा। टीम के अन्य सदस्यों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घायल लाइनमैन को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसडीओ विशाल भारद्वाज ने शिकायत में पुलिस को बताया कि गांव में टीम दोपहर करीब 12 बजे पहुंची थी। 12:30 बजे बकाएदारों के कनेक्शन काटने पर कुछ लोग टीम के सदस्यों को अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। लाइनमैन गुलशन को घसीटकर पीटा। पिटाई से वह बेहोश हो गया। टीम के सदस्यों ने बेहोशी की हालत में किसी प्रकार उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विनोद कुमार पवार ने बताया कि एसडीओ की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी मानसिंह को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट भी
पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा गया है कि नोडल अधिकारी लोकेश कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग के गुलशन, रामनरेश, विपिन, हरीश चंद, श्रीनिवास, श्रीकांत, रामनिवास और मुन्ना जांच के लिए गए थे। गांव के गिर्राज सिंह, भूरी सिंह, बीरबल, रामसहाय, रामनिवास, मानसिंह ने टीम के साथ अभद्रता, मारपीट की। सरकारी काम में बाधा डाली है। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।