{"_id":"6a2b77668680d87a160cd551","slug":"rajnath-singh-rally-turns-into-show-of-strength-as-bjp-aspirants-eye-assembly-tickets-2026-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फतेहाबाद पर भाजपा से किसे मिलेगा टिकट, सीकरी के लिए भी घमासान; राजनाथ के मंच पर दिखेगा सियासी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फतेहाबाद पर भाजपा से किसे मिलेगा टिकट, सीकरी के लिए भी घमासान; राजनाथ के मंच पर दिखेगा सियासी दमखम
Fri, 12 Jun 2026 08:35 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:35 AM IST
सार
आगरा के शमशाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा को भाजपा के विधानसभा टिकट दावेदारों के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी सीटों के संभावित उम्मीदवार इस आयोजन के जरिए अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
- फोटो : आईएएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में 14 जून को शमशाबाद में महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की तैयारियां जोरो पर हैं। जिला पंचायत की ओर से आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री एपी इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। कहने को तो यह सरकारी आयोजन है, लेकिन सियासी हलकों में इसे विधानसभा चुनाव के लिए फतेहाबाद सीट पर दावेदारी के लिए शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, मौजूदा समय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया भी पार्टी के टिकट की दौड़ में शामिल हैं। उनके ससुर डॉ. राजेंद्र सिंह इस सीट से विधायक रह चुके हैं। हालांकि स्थानीय जातीय समीकरणों को साधने के लिए सामान्य सीट होने के बावजूद भाजपा ने पिछले चुनाव में यहां से पिछड़े वर्ग के छोटेलाल वर्मा को चुनाव में उतारा था और वह चुनाव जीते थे। हालांकि इस बार के चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की बात कही जा रही है। चूंकि पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह के राजनाथ सिंह से पुराने संबंध रहे हैं। ऐसे में पार्टी के भीतर इस कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष की फतेहपुर सीकरी सीट पर दावेदारी
जिला पंचायत के साथ ही भाजपा की जिला इकाई ने भी मूर्ति अनावरण के बाद होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक रखी है। सूत्रों का कहना है कि करीब 50 हजार लोगों को जुटाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यकर्ता जुटे हैं। चूंकि पार्टी के मौजूदा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया भी फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से टिकट के दावेदारों की दौड़ में हैं। ऐसे में इस रैली को जिला भाजपा के अंतर्गत आने वाली सभी सीटों के लिए सियासी बिगुल फूंके जाने के तौर पर देखा जा रहा है।
जिला पंचायत के साथ ही भाजपा की जिला इकाई ने भी मूर्ति अनावरण के बाद होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक रखी है। सूत्रों का कहना है कि करीब 50 हजार लोगों को जुटाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यकर्ता जुटे हैं। चूंकि पार्टी के मौजूदा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया भी फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से टिकट के दावेदारों की दौड़ में हैं। ऐसे में इस रैली को जिला भाजपा के अंतर्गत आने वाली सभी सीटों के लिए सियासी बिगुल फूंके जाने के तौर पर देखा जा रहा है।