फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajeev Aggarwal achieved success in UPSC examination who resident of Agra

UPSC Result: पहली बार में नायब तहसीलदार... 2022 में आईआरएस; राजीव अग्रवाल ने अब फिर यूपीएससी में मारी बाजी

Tue, 16 Apr 2024 05:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 05:15 PM IST
सार

UPSC Result: ताजनगरी के राजीव अग्रवाल ने एक बार फिर यूपीएससी में बाजी मारी। इससे पहले वह पहले प्रयास में नायब तहसीलदार बन गए थे। चौथे प्रयास में यूपीएससी पास करके आईआरएस का पद हासिल किया।

विज्ञापन
Rajeev Aggarwal achieved success in UPSC examination who resident of Agra
परिवार के साथ राजीव अग्रवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले राजीव अग्रवाल ने एक बार फिर यूपीएससी में अपना परचम लहराया है। उन्होंने यूपीएससी 2023 की परीक्षा में 103वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले वह 2022 की परीक्षा पास करके आईआरएस बने थे। 2023 में उन्होंने बतौर आईआरएस जॉइन किया। वह अभी अंडर ट्रेनी आईआरएस हैं। 
विज्ञापन


बताते चतलें कि राजीव अपने सबसे पहले प्रयास में परीक्षा पास करके नायब तहसीलदार बन गए थे। वह 2019 से 2023 तक मैनपुरी में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात रहे। इसके बाद उन्होंने अपनी यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। 2022 में चौथे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की। उन्हें आईआरएस मिला। 
विज्ञापन


वर्तमान में वह बतौर आईआरएस अंडर ट्रेनी हैं। वह नागपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। मंगलवार को 2023 की यूपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। इसमें राजीव ने 103वीं रैंक हासिल की है। इससे उनके घर में खुशी की माहौल है। बताते चलें कि राजीव की पत्नी अदिति सिंह आरबीएस कॉलेज में गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed