{"_id":"69431754afdbbe3a2c0aaf0e","slug":"rajasthani-pickles-and-dry-fruit-jars-are-being-loved-by-the-people-at-targhar-carnival-agra-news-c-364-1-ag11005-122451-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तारघर कार्निवल में राजस्थानी अचार और ड्राई फ्रूट जार को पसंद कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तारघर कार्निवल में राजस्थानी अचार और ड्राई फ्रूट जार को पसंद कर रहे लोग
Thu, 18 Dec 2025 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो। तारघर कार्निवाल में खरीददारी करते लोग। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
आगरा। मॉल रोड स्थित बीएसएनएल के मैदान पर आयोजित हो रहे कार्निवल में बुधवार को शहरवासियों ने खरीददारी के साथ खूब मस्ती भी की। मेले में अमर उजाला मीडिया सहयोगी है।
कार्निवल में मुंबई से आए रोहित चौहान राजस्थानी आचार लेकर आए हैं। इसमें उदयपुर के बापू बाजार के सुप्रसिद्ध हैदराबादी आम के अचार, लहसुन चटनी और जीरा आम के आचार को खूब पसंद किया जा रहा है। आगरा के उदित ने गिफ्ट आइटम की स्टॉल लगाई है। उनका कहना है यहां ड्राई फ्रूट जार को लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसमें टोकरी के साथ भी जार मिल रहे हैं जिन्हें अपने मिलने वालों को भेंट भी कर सकते हैं।
नंदकिशोर ने टैटू की स्टॉल लगाई है। उनका कहना है कि आगरा के युवा अपने हाथों पर मां पिता के फोटो बनवाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बीकानेर से आए गोपी किशन अपने साथ बीकानेरी मोटी सेव, बाजरा और तिल की पपड़ी, मद्रासी सेव और लौंग की सेव लाए हैं जिनकी आगरावासी खूब खरीददारी कर रहे हैं।