फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajasthani and puppet dances were presented at Shilpgram for guests of G-20 Summit in agra

जी-20 सम्मेलनः दुल्हन की तरह सजाया गया शिल्पग्राम, कलाकारों की प्रस्तुतियां देख हतप्रभ रह गए मेहमान, की सराहना

Sun, 12 Feb 2023 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 06:06 PM IST
सार

आगरा में जी-20 समिट के दूसरे दिन शिल्पग्राम में मेहमानों के लिए  राजस्थानी नृत्य, कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसे देखकर मेहमान अभिभूत हो गए। उन्होंने कलाकारों की जमकर सराहना की। 

विज्ञापन
Rajasthani and puppet dances were presented at Shilpgram for guests of G-20 Summit in agra
राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जी-20 समिट का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को समिट की दूसरा दिन रहा। इस दिन मेहमानों के लिए शिल्पग्राम में नृत्य व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां कलाकारों की प्रस्तुतियां देख मेहमान हतप्रभ रह गए।

विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए शिल्पग्राम को दुल्हन की तरह सजाया गया। होटल कन्वेंशन हाल से ताजमहल की सड़क को दोनों तरफ सजाया गया। ताजमहल का दीदार करने से पहले मेहमान शिल्पग्राम में रुके। यहां राजस्थानी नृत्य,  कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन

Rajasthani and puppet dances were presented at Shilpgram for guests of G-20 Summit in agra
उद्यमियों ने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई - फोटो : अमर उजाला

उद्यमियों ने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई

कलाकारों की प्रस्तुति देखकर मेहमान अभिभूत हो गए। इसके अलावा यहां स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। मेहमानों ने भ्रमण करके उनके उत्पादों को देखा। प्रदर्शनी में मेहमानों को खादी कल्केशन खूब भाया।

Rajasthani and puppet dances were presented at Shilpgram for guests of G-20 Summit in agra
20 देशों के झंडे लगाए गए - फोटो : अमर उजाला

कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की

इस दौरान शिल्पग्राम में 20 देशों के झंडे लगाए गए। मेहमान यहां करीब 30 मिनट तक रुके। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों और उद्यमियों के उत्पादों की जमकर सराहना की।  यहां से निकलने के बाद वह अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed