फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajasthan man threatening to kill hotel businessman in agra

आगरा: होटल व्यवसायी को जान से मारने की धमकी, राजस्थान का युवक मांग रहा रंगदारी, दहशत में परिवार

Wed, 23 Feb 2022 11:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 11:58 AM IST
सार

आगरा के शराब और होटल कारोबारी को कोई युवक फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। नवंबर 2021 से अब तक उनके पास कई बार धमकी भरे कॉल आ चुके हैं, जिससे कारोबारी परिवार दहशत में है। 

विज्ञापन
Rajasthan man threatening to kill hotel businessman in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के बाग फरजाना के रहने वाले 70 वर्षीय व्यवसायी बीरबल खान एक युवक की धमकी से दहशत में हैं। उनका कहना है कि बीकानेर का रहने वाला जावेद खान रुपयों की मांग कर रहा है। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। उन्हें कॉल करके परेशान कर रहा है। इससे उनका परिवार दहशत में है। मामले में थाना हरी पर्वत में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

नवंबर 2021 से आ रहे धमकी भरे कॉल

बाग फरजाना निवासी बीरबल खान ने बताया कि उनका होटल और शराब का व्यवसाय है। तीन नवंबर 2021 को उनके पास बीकानेर के रहने वाले जावेद खान का फोन आया था। वह रुपयों की मांग करने लगा, जबकि उनका जावेद से कोई लेना देना नहीं है। वह उसको जानते तक नहीं हैं। वह अपना पैसा बकाया बता रहा है। उसने कई बार कॉल किए। एक फरवरी को फिर से 20 से ज्यादा बार फोन किया। इस बार रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

झूठे केस फंसाने की भी धमकी दी

इसके बाद कॉल करके झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। यह भी कहा कि उसके संबंध बड़े लोगों से हैं। उन्होंने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इस पर बेटे के नंबर पर कॉल करने लगा। उससे भी कहा कि तेरे पिता को जान से मार देगा। इससे पीड़ित का परिवार दहशत में हैं। बीरबल खान का कहना है कि उनकी रिश्तेदारी जोधपुर, बीकानेर और जयपुर में है। धमकी से परिवार वहां जाने से भी डर रहा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed