फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajasthan Gurjar Andolan: Route Divert List Of Canceled Trains

गुर्जर आंदोलन : मार्ग बदलने से तीन-चार घंटे लंबा हुआ सफर, देखिए बदले रूटों की गाड़ियों की सूची

Mon, 09 Nov 2020 12:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Nov 2020 12:03 PM IST
सार

रेलवे मथुरा-आगरा से होकर गुजरने वाली गाड़ियों को तीन रूटों पर डायवर्ट कर रहा है। सबसे लंबा रूट मथुरा से बीना, झांसी, नागदा वाला है, इसमें चार घंटे ज्यादा लग रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Gurjar Andolan: Route Divert List Of Canceled Trains
गुर्जर समुदाय का आंदोलन - फोटो : ANI

विस्तार

गुर्जर आंदोलन के कारण बयाना-हिंडौन के बीच रेलवे ट्रैक के बाधित होने से सातवें दिन रविवार को भी 15 यात्री ट्रेनों को रूट बदलकर गुजारा गया। रेलवे मथुरा-आगरा से होकर गुजरने वाली गाड़ियों को तीन रूटों पर डायवर्ट कर रहा है। सबसे लंबा रूट मथुरा से बीना, झांसी, नागदा वाला है, इसमें चार घंटे ज्यादा लग रहे हैं। वहीं सवाई माधोपुर, जयपुर रूट पर इंजन बदलने के कारण ढाई घंटे ज्यादा खर्च हो रहे हैं। इससे यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


बालाजीपुरम के नितेश शर्मा ने बताया कि वह इंदौर इंटरसिटी से सफर कर रहे थे। इस ट्रेन को नई दिल्ली से अलवर होकर गुजारा गया। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


मेवाड़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे रामदयाल सिंह ने बताया कि जयपुर पहुंचने में तीन घंटे की देरी हुई। ट्रेन को लेट बताया गया, जबकि ट्रेन रूट बदलने के कारण लेट हो रही हैं। इन ट्रेनों को कामर्शियल हाल्ट भी नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही हत्याकांडः दो साल पहले लगी नौकरी, एक साल पहले हुई शादी, खनन करने वालों ने उजाड़ दी दुनिया

इनके बदले मार्ग

अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस (अप व डाउन) को मथुरा, बीना, झांसी नागदा होकर गुजारा गया। इंदौर इंटरसिटी (अप व डाउन) को नई दिल्ली अलवर, सवाई माधोपुर, मेवाड़ एक्सप्रेस को निजामुद्दीन, गोल्डन टेंपल को रतलाम, मथुरा होकर निकाला गया तो वहीं अगस्त क्रांति को नागदा, मथुरा, बांद्रा लखनऊ स्पेशल को सवाई माधोपुर बीना होकर तो मेवाड़ एक्सप्रेस को रेवाड़ी जयपुर से होकर निकाला। इसी तरह लखनऊ बांद्रा को बांदीकुई, जयपुर सवाई माधोपुर होकर गुजारी गई। अवध एक्सप्रेस अप व डाउन को आगरा फोर्ट से बांदीकुई, जयपुर सवाई माधोपुर होकर निकाला। गाजीपुर बांद्रा को भी बदले रूट से गुजारा गया। 

यह ट्रेनें कीं निरस्त
कोटा निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस, निजामुद्दीन कोटा स्पेशल, कोटा देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून कोटा एक्सप्रेस निरस्त कर दी गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed