फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajasthan groom got married with other girl in agra

दूल्हे की जिद के आगे हारा गांव, दूसरी दुल्हन का किया इंतजाम

Sat, 07 Jul 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 07 Jul 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan groom got married with other girl in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के खंदौली क्षेत्र का एक गांव दूल्हे की जिद के आगे हार गया, उसने जिद पकड़ ली थी कि दुल्हन लिए बगैर गांव से नहीं जाएगा। दरअसल, वो जिस गैंगरेप पीड़ित लड़की से शादी करने के लिए आया था, वो नाबालिग निकली। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी शादी रुकवा दी। दूल्हा बोला कि उसकी इज्जत का सवाल है, बगैर दुल्हन लिए जाएगा तो गांव में कैसे मुंह दिखाएगा। गांव के लोगों ने आनन-फानन में मथुरा के एक गांव से युवती को बुलाया और उससे उसकी शादी कराई। 
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से आठ माह पूर्व गांव के ही दो युवकों ने धर्मस्थल की छत पर ले जाकर दुराचार किया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रुकवाई शादी

गुरुवार को इसी किशोरी की शादी थी। गैंगरेप के आरोपियों के परिजनों ने नाबालिग की शादी होने की शिकायत पुलिस से की। इस पर आई पुलिस ने शादी रुकवा दी। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों में हंगामा हो गया था। 

बारात राजस्थान के पीपलखेड़ा से आई थी। आरोपी परिवार लड़की को नाबालिग बता रहा था, जबकि घरवालों का कहना था कि आधार कार्ड में उसकी उम्र 18 साल दर्ज है। बाद में चाइल्ड केयर की टीम लड़की को अपने साथ ले गई थी। 

वहीं रात को बारात गांव पहुंची। लोगों ने उन्हें सारी घटना बता दी। इस पर बारात तो वापस चली गई, लेकिन दूल्हा कुछ रिश्तेदारों के साथ रुक गया। दूल्हा बिना दुल्हन लिए जाने पर अपने गांव में बेइज्जती होने का हवाला देता रहा। लड़की पक्ष ने शादी से मना कर दिया। 

शुक्रवार दोपहर तक गांव के कुछ लोग उसी समाज की किसी और लड़की को शादी की कोशिश करते रहे। बाद में लड़के पक्ष ने मथुरा के पास किसी गांव में एक दूसरी लड़की को देखकर उसकी शादी कराई। इसके बाद दूल्हा दुल्हन लेकर ही गांव से विदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed