फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University will also conduct second semester examination of agra university

Agra University: राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय भी कराएगा द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा, वहीं से भरे जाएंगे फॉर्म

Sun, 26 Jun 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jun 2022 12:08 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए अलीगढ़ मंडल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का डाटा राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University will also conduct second semester examination of agra university
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक (बीए, बीएससी व बीकॉम) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ कराएगा। छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भी वहीं से भरवाए जाएंगे।

विज्ञापन

 
स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए अलीगढ़ मंडल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का डाटा राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। सत्र 2021-22 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश से लेकर परीक्षा तक की प्रक्रिया डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से पूरी की गई। 23 जून को परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया था। 

विज्ञापन

इतने विद्यार्थी हुए थे शामिल 

प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में विश्वविद्यालय से संबद्ध आगरा व अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों के 1,74,901 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बीए में 89,314, बीएससी में 72,158 और बीकॉम में 13,429 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। आगरा मंडल के कॉलेज के 99,800 और अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों के 75101 छात्र-छात्राएं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि शासनादेश की कड़ी में अलीगढ़ मंडल के स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का परीक्षा फार्म भरवाने से लेकर परीक्षा कराने तक की प्रक्रिया अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय को करानी है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं और परिणाम का डाटा भेज दिया जाएगा।  

15 अगस्त तक करानी है परीक्षा, अभी फार्म नहीं भरे

स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा शासनादेश के अनुरूप 15 अगस्त तक करानी है। अभी तक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू नहीं कराई है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र बनवाए जा रहे हैं। 

परीक्षा फार्म भरवाने की प्रक्रिया जुलाई के दूसरे सप्ताह में शुरू करा दी जाएगी। अलीगढ़ मंडल के कॉलेज अलग हो गए हैं। छात्र-छात्राओं की संख्या एक लाख से भी कम हो गई है। परीक्षा फार्म भरवाने में अधिक समय नहीं लगेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed