फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raja ki Mandi and Idgah station model stations will be made in Agra

Agra: राजा की मंडी और ईदगाह स्टेशन बनेंगे मॉडल; वाईफाई, लिफ्ट और वेटिंग हॉल समेत अन्य सुविधाएं होंगी विकसित

Sun, 25 Feb 2024 10:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 10:32 PM IST
सार

आगरा में राजा की मंडी और ईदगाह स्टेशन मॉडल बनाए जाएंगे। यहां वाईफाई, लिफ्ट और वेटिंग हॉल समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 

विज्ञापन
Raja ki Mandi and Idgah station model stations will be made in Agra
आगरा का ईदगाह रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में राजा की मंडी और ईदगाह रेलवे स्टेशन की सूरत बदली जाएगी। 25.2 करोड़ रुपये से इनको मॉडल स्टेशन बनाया जाएगा। ईदगाह केंद्रीय स्टेशन के तौर पर विकसित होगा। इसमें यात्रियों के लिए वेटिंग हॉल, प्लेटफार्म बढ़ाए जाएंगे। वाईफाई समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सोमवार को प्रधानमंत्री इसका वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन स्थित कार्यालय में रविवार को मीडिया से रूबरू होते हुए डीआरएम प्रेमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि राजा की मंडी स्टेशन पर 12.4 करोड़ और ईदगाह स्टेशन पर 12.8 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। इसमें सर्कुलेट एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय ब्लॉक, लिफ्ट, एस्केलेटर, कियोस्क, कार्यकारी लाउंज, हाई मास्ट टावर, बेंच, इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, डिजिटल प्लेटफार्म घड़ी, प्लेटफार्म, टिन शेड, एफओबी समेत अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्टेशनों के लिए नए प्रवेश द्वार भी बनेंगे। साल भर में ये कार्य पूरा होने की उम्मीद है। सोमवार को देशभर में 525 अमृत स्टेशन, 35 आरओबी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे। इसके लिए आगरा के दोनों स्टेशनों पर भी प्रसारण होगा। जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed