फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raj Mistri did cruelty to the innocent of seven years in mainpuri

राजमिस्त्री बना हैवान: मकान बनाते समय सात साल की मासूम पर पड़ी नजर, किया ऐसा हाल;  कांप जाएगी रूह

Thu, 13 Jul 2023 06:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 06:34 PM IST
सार

राजमिस्त्री मोहल्ले का ही रहने वाला है। बच्ची के घर पर वो काम कर रहा था, तभी उसकी नजर बच्ची पर पड़ी। इसके बाद आरोपी ने खौफनाक योजना बनाई। सात दिन तक उसका पीछा किया। एक दिन मौका मिलते  ही बच्ची को अकेले दबोच लिया और उसके साथ हैवानियत की। 
 

विज्ञापन
Raj Mistri did cruelty to the innocent of seven years in mainpuri
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा भोगांव में एक सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बच्ची के मोहल्ले का ही रहने वाला है और नशे का आदी है। बच्ची के साथ गलत काम करने के लिए वह काफी समय से योजना बना रहा था। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेजा है।

विज्ञापन

आठ जुलाई की है घटना 

आठ जुलाई को अनुसूचित जाति की एक सात वर्षीय बालिका हाइवे के पास बने अधबने मकान में शौच के लिए गई थी। तभी वहां साइकिल से आए एक आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। गंभीर हालत में मासूम को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला कौन था, इसके बारे में पता लगाने के लिए एसपी विनोद कुमार की ओर छह टीमों को लगाया गया था।

ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी  गिरफ्तार 

बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने एक सूचना पर कुलीपुर मार्ग जीटी रोड हाईवे के नीचे से साइकिल के साथ खड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना नाम अखिलेश उर्फ छोटू टेंशन बताया। उसने मासूम के साथ दुष्कर्म का अपराध भी कबूल किया। आरोपी नशे का आदी है और वह कई दिनों से बच्ची के साथ गलत काम करने की योजना बना रहा था। आठ जुलाई को भी वह बच्ची के पीछे गया और उसे खंडहर मकान में पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

ये भी पढ़ें - UP: पूर्व फौजी ने गाय के साथ की ऐसी हरकत, देखकर शर्मसार हो रहे लोग; पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

न्यायालय में पेश किया गया आरोपी 

पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि  मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसने अपराध भी कबूल किया है। प्रभावी पैरवी कर उसे सख्त सजा दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव का बड़ा प्लान, 17 की टीम दिखाएगी कमाल; अक्षय को दी गई जिम्मेदारी

कई दिनों से थी बच्ची पर नजर

आरोपी राजमिस्त्री का काम भी करता था। कुछ समय पहले उसने बच्ची के घर पर काम भी किया था। तभी से आरोपी की नजर मासूम पर थी। वह मौके की तलाश में था। मोहल्ले के ही होने की वजह से वह आते जाते बच्ची पर नजर रखता था। आठ जुलाई को बच्ची को खंडहर मकान की ओर जाते देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed