UP: पूर्व फौजी ने गाय के साथ की ऐसी हरकत, देखकर शर्मसार हो रहे लोग; पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्व फौजी ने की गाय के साथ हरकत गंदी हरकत की। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला सामने आया है। गाय के साथ गंदी हरकत करते हुए पूर्व फौजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी पर मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
यहां का है मामला
राजेश (65) वर्षीय पूर्व फौजी न्यू यादव कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी और बच्चे भी घर पर हैं, लेकिन विगत दो वर्ष से यह पूर्व फौजी गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। जब इसकी जानकारी मोहल्लें वालों को हुई तो पहले तो वह शर्मसार हुए, लेकिन फौजी की प्रतिदिन की इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसे देख कर हर व्यक्ति शर्मसार था और फौजी को कोस रहा था।
ये भी पढ़ें - ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
दर्ज हुआ मुकदमा
जानकारी होने पर थाना पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि न्यू यादव कॉलोनी निवासी राजेश यादव बताया है। उक्त व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व फौजी एक गाय के साथ गंदी हरकत (अप्राकृतिक कृत्य) करते दिखाई दे रहा है। आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें - हिमाचल में तबाही: पत्नी संग लापता टूर कंपनी के मैनेजर से हुआ संपर्क, बताया 55 घंटे का वह खौफनाक मंजर