{"_id":"64afd2efd98322ff060cbd7f","slug":"lok-sabha-elections-2024-akhilesh-yadav-big-plan-team-of-17-will-show-amazing-responsibility-given-to-akshay-2023-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव का बड़ा प्लान, 17 की टीम दिखाएगी कमाल; अक्षय को दी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव का बड़ा प्लान, 17 की टीम दिखाएगी कमाल; अक्षय को दी गई जिम्मेदारी
Thu, 13 Jul 2023 04:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Jul 2023 04:06 PM IST
सार
लोकसभा 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहे हैं, जो पिछले चुनावों में नाराज होकर या तो निष्क्रिय हो चुके थे या फिर दूर हो गए थे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, अक्षय यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने जमीन मजबूत करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद के लिए बूथ कमेटी बनाने के साथ ही मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की तैयारियां हो रही हैं। पूर्व सांसद ने वर्तमान पदाधिकारियों को किनारे कर लोकसभा के लिए पुराने कार्यकर्ताओं को कमान सौंपी है। पार्टी के लिए काम कर रहे 17 लोगों को सेक्टर प्रभारी बनाया है। इसमें मुस्लिम मतदाताओं को साधने की जिम्मेदारी पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, खालिद नसीर, छुट्टन भाई को दी गई है।
विज्ञापन
सक्रिय हुए पूर्व सांसद अक्षय यादव
समाजवादी पार्टी मिशन 2024 के लिए पूरी तरह जुट गई है। अभी तक दिल्ली से बैठकर दिशा निर्देश देने वाले पूर्व सांसद अक्षय यादव चुनाव नजदीक देख सक्रिय हो गए हैं। पार्टी फिरोजाबाद विधानसभा को लेकर सबसे ज्यादा अलर्ट है। इस बार स्थितियां भी पहले से बदली हुईं है, क्योंकि पार्टी से जुड़े पुराने नेता ही सांसद से काफी दिनों से अंसतुष्ठ थे। इसे देखते हुए पूर्व सांसद ने फिरोजाबाद विधानसभा के लिए 17 पुराने कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन