{"_id":"57eec0794f1c1bdc76575527","slug":"raj-babbar-took-road-show-command","type":"story","status":"publish","title_hn":" राजबब्बर ने संभाली रोड शो की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजबब्बर ने संभाली रोड शो की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष बोले, मेरा नहीं राहुल गांधी का स्वागत करें
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले रोड शो की कमान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने संभाल ली है। उन्होंने शुक्रवार शाम यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। माथुर वैश्य सभागार में उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी दोपहर एक बजे सड़क मार्ग से आगरा आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरतौनी स्थित रोजर शू फैक्ट्री पर उनकी अगवानी करेंगे। उधर, कार्यकर्ता एमजी रोड से लेकर मंटोला तक देर शाम तक सड़कों को होर्डिंग्स और बैनरों लगाने में लगे थे।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार शाम को राजबब्बर पहली बार आगर आए। इस दौरान माथुर वैश्य सभागार में पार्टी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, मेरा नहीं राहुल जी का अभूतपूर्व स्वागत करें। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री शब्बीर अब्बास, जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन, डा. मधुरिमा शर्मा, हाजी जमील उद्दीन, अदनान कुरैशी, समीर चतुर्वेदी, भारत भूषण, राघवेंद्र उपाध्याय, केपी सिंह चंदेल, प्रताप सिंह बघेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आपस में ही भिड़े कांग्रेसी
राजबब्बर के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में मंच पर चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की हुई। तब वरिष्ठ नेताओं ने समझा बुझाकर उन्हें शांत करवाया।
त्रिस्तरीय होगा सुरक्षा घेरा
पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के साथ केवल राजबब्बर ही रोड शो के दौरान रहेंगे। तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा होने के कारण स्वागत करने वाले लोग 20 मीटर की दूरी से केवल पुष्प वर्षा ही कर सकेंगे। एसपीजी के पास मौजूद सूची के लोग माल्यार्पण के लिए फूलमाला दे सकेंगे, लेकिन राहुल गांधी को पहना नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
ये रहेगा रोड शो का रूट
आगरा में प्रवेश करने पर अरतौनी पर जिला कांग्रेस की ओर से स्वागत। सिकंदरा चौराहे पर शहर कमेटी का स्वागत। गुरुद्वारा गुरु का ताल, भगवान टाकीज, सूरसदन से वजीरपुरा चौराहा। वजीरपुरा से रोड शो सेंट पीटर्स, हरीपर्वत चौराहा, राजा मंडी, लेडी लायल हास्पिटल रोड, नूरी दरवाजा, सिंधी बाजार, फव्वारा, हींग की मंडी, मीरा हुसैनी चौराहा, मंटोला, ढोलीखार होकर बिजलीघर स्थित डा. अंबेडकर पार्क पर पहुंचेंगे। रोड शो समाप्त होने के बाद अंबेडकर पुल, नुनिहाई, शाहदरा होते हुए एत्मादपुर से टूंडला को प्रस्थान करेंगे।
तीन स्थानों पर माल्यार्पण
राहुल गांधी दीवानी चौराहे पर चौधरी चरण सिंह, फुव्वारा चौैराहे पर महाराजा अग्रसेन और बिजलीघर पर डा. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे।