फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raj babbar targeted cm yogi in agra

गोरखपुर में मर रहे बच्चे और दूसरी जगह प्रचार में जुटे हैं सीएम : राजबब्बर

Wed, 08 Nov 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 08 Nov 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
raj babbar targeted cm yogi in agra
राजबब्बर - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति की सीख इंदिरा, राजीव ने दी है। अब उनकी विरासत को खत्म करने की साजिश रची जा रही है लेकिन कांग्रेसियों शपथ लो कि इंदिरा, नेहरू की विरासत को आखिरी सांस तक जिंदा रखोगे। राहुल गांधी इसी विरासत को जिंदा रखने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अतीत की याद दिलाकर इंदिरा की विरासत को संवारने का आह्वान किया। मौका था सूरसदन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी समारोह का, जहां सांसद राजबब्बर के साथ सांसद पीएल पूनिया और प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि छद्म राष्ट्रवादी देशभक्ति की परिभाषा नहीं जानते। चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों को भाजपा अगर देशभक्त मानती है तो यह जान ले कि यह सभी उनकी सोच के लोग नहीं थे, बल्कि खिलाफ थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाकर ले जाना चाहते हैं, लेकिन उनकी सोच, सिद्धांत नहीं सुनते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने सूबे की चिंता नहीं

raj babbar targeted cm yogi in agra
राजबब्बर - फोटो : अमर उजाला
उनकी सोच सुनते तो भाजपा नहीं होती। जिस सोच ने गांधी को मारा, उस सोच के लोग अगर मूर्ति बनवाकर प्रायश्चित कर रहे हैं तो क्या उनका पाप ढक जाएगा। मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि गोरखपुर में बच्चे मर रहे हैं और वह दूसरी जगह प्रचार कर रहे हैं। 

अपने सूबे की जिम्मेदारी नहीं उठा रहे। समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज बब्बर के आते ही पूरा मंच घेर लिया। भीड़ बढ़ने पर बब्बर ने ही उन्हें नीचे उतारा। अपने संबोधन के दौरान बब्बर ने कई युवाओं को नारेबाजी करने पर ब्रज भाषा में टोका। 

इंदिरा दुर्गा, मोदी हैं तानाशाह

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इंदिरा गांधी को दुर्गा बताया और नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर कहा कि दुनिया भर में नोटबंदी केवल तीन तानाशाहों ने की। इनमें हिटलर भी शामिल था। अब इस सूची में नरेंद्र मोदी भी शामिल हो गए। इस फैसले ने सैकड़ों लोगों को काल के गाल में भेज दिया। अब एक साल पूरा होने पर उन लोगों की मौत पर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। 

राज्यसभा सांसद पीएल पूनिया ने कहा कि कांग्रेस 8 नवंबर को काला दिवस मना रही है। मोदी सरकार ने तीन साल कुछ नहीं किया और नोटबंदी कर किसान, व्यापारी, आम आदमी को मरने पर मजबूर कर दिया। नोटबंदी और जीएसटी से परेशान जनता चुनाव में करारा जवाब दे देगी। कांग्रेस सांसद राजबब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री एक साल के अंदर नोटबंदी से हुआ एक ही फायदा बता दें तो बहुत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed