फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raj Babbar questions to BJP over Ram Mandir issue in Agra

भाजपा से राज बब्बर ने किया सवाल, बोले- राममंदिर अयोध्या में नहीं, तो कहां बनेगा

Tue, 29 Jan 2019 01:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Jan 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Raj Babbar questions to BJP over Ram Mandir issue in Agra
प्रेस कांन्फ्रेंस करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा से सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि भगवान श्रीराम का मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो कहां बनेगा। भाजपा इसका जवाब दें। 
विज्ञापन


आगरा में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज बब्बर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मंदिर निर्माण का मुकदमा नहीं, बल्कि 2.77 एकड़ जमीन के मालिकाना हक का चल रहा है। इस कदमे में तीन पक्ष हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुकदमे के तीनों पक्ष की लड़ाई राम मंदिर के लिए नहीं है। इन तीनों की लड़ाई जमीन के मालिकाना हक के लिए है। तीनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना हक होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा ने छेड़ा नया शिगूफा'

राज बब्बर ने कहा कि भाजपा अदालत के अंदर जमीन के मालिकाना हक की लड़ाई लड़ती है और बाहर आकर कहती है कि हम राम मंदिर वहीं बनाने की बात करती है। राम मंदिर पर कोई विवाद नहीं है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा अब नया शिगूफा ला रही है। यह फार्मूला आज का नहीं है। 1989 में जो सरकार थी, उसने ने यह फार्मूला तैयार किया था कि सरकार 2.77 एकड़ जमीन अधिग्रहित करेगी, वहां जो चाहे बना सकेगी। मगर, इस फार्मूले के खिलाफ लालकृष्ण आडवाणी ने रथ यात्रा शुरू कर दी थी। क्योंकि उनकी दुकान जो बंद हो रही थी। 

वहीं फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने पर राज बब्बर ने कहा कि फतेहपुर सीकरी मेरा गृह क्षेत्र है। मैंने फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ना चाहता हूं। क्योंकि आगरा रिजर्व हो चुकी है। इस दौरान कांग्रेस के तमाम नेता उनके साथ मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed