फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Rainbow culture "was coined by Chimes Festival crown

‘सतरंगी संस्कृति’ की झंकार से गूंजा ताज महोत्सव

Thu, 19 Feb 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 19 Feb 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
मुगलिया शान की झलक है तो ब्रज के अनूठे प्रेम की विरासत भी। आधुनिकता और नई तकनीक है तो मनोरंजन के पुराने साधन भी। हिंदुस्तान की ऐसी ही सतरंगी संस्कृति की झंकार से 24वां ताज महोत्सव गूंज उठा। बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ताज महोत्सव का केबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने शुभारंभ किया। महोत्सव की पहली शाम लेजर शो, ब्रज की होली, मयूर नृत्य और पार्श्व गायक कैलाश खेर के नाम रही।
विज्ञापन

18 से 27 फरवरी तक चलने वाले महोत्सव के शुभारंभ पर केबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आगरा को वर्ल्ड क्लास शहर बनाना चाहते हैं। शहर में इनर रिंग रोड, थीम पार्क और ताजगंज प्रोजेक्ट जैसी योजनाओं पर काम हो रहा है। अगले साल महोत्सव का 25वां साल होगा, इसे भव्य बनाया जाएगा। इससे पहले गायक सुधीर नारायण के निर्देशन में कलाकारों ने महोत्सव का थीम सांग प्रस्तुत किया। जिला जज विजय प्रताप सिंह ने ब्रज की होली के कलाकार मुरारी लाल शर्मा को सम्मानित किया। आयोजन समिति अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने कहा कि विदेशी पर्यटकों को यह महोत्सव आकर्षित करेगा। सहकारी बैंक अध्यक्ष पक्षालिका सिंह, आईजी देवी चरण मिश्रा, डीएम पंकज कुमार, एसएसपी राजेश मोदक, एडीए उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया, सचिव कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव और नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

महोत्सव में होली की मस्ती
यश भारती से सम्मानित प्रसिद्ध कलाकार मुरारी लाल शर्मा के ग्रुप ने होली से पहले ही ताज महोत्सव को होली के रंग में रंग दिया। 27 देशों में प्रस्तुति दे चुके मुरारी लाल शर्मा की टीम ने मयूर नृत्य और फिर ब्रज की होली से राधा और कृष्ण के प्रेम की अलौकिक झलक दिखाई। विदेशी सैलानियों में मयूर नृत्य और होली को लेकर विशेष आकर्षण रहा। विदेशी पर्यटकों के लिए अलग से गैलरी बनाई गई थी। वह अपने मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेजर शो में दिखाई आगरा की झलक
ताज महोत्सव में पहली बार लेजर शो हुआ। इसमें पहले मां तुझे प्रणाम गीत पर बीम के जरिए देशभक्ति की गाथा बयां हुई। बाद में आगरा की संस्कृति, स्मारक और साहित्य की झलक दिखाई गई। गालिब, नजीर, मीर से लेकर आगरा घराने के उस्ताद और राधा स्वामी मत के बारे में लेजर शो के जरिए बताया गया। पहली बार महोत्सव में हुए लेजर शो को लोगों ने खासा पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed