फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain in agra, reief from hot weather

आंधी-बारिश ने दी गर्मी से राहत

Fri, 13 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 13 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
rain in agra, reief from hot weather
माौसम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
लू के थपेड़ों से गुरुवार शाम को राहत मिल गई। पांच बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और छह बजे के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। सिकंदरा की ओर बूंदाबांदी हुई। एमजी रोड, माल रोड और ताजगंज में अच्छी बारिश हुई।  शुक्रवार को भी शाम तक तेज आंधी आने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर को तेज धूप रही और पारा 42.3 डिग्री के पार पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को जब मौसम बदला तो करीब 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आई और उसके बाद बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट ही बारिश रही, लेकिन लोगों को राहत दे गई। एमजी रोड पर बारिश इतनी तेज रही कि लोगों को पेड़ और बस स्टॉप के नीचे रुकना पड़ गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों में लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट हो सकती है।

जगनेर में आंधी से गिरी दीवार
देहात में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। जगनेर के गांव मेवली में गुरुवार शाम को आई आंधी से एक मकान की छत पर बनी दीवार गिर गई। इसमें भीमसेन की पत्नी और बच्चे बाल-बाल बच गए। भीमसेन ने बताया कि मकान की छत के ऊपर चार फीट की दीवार थी। वहीं नौनी में बिजली का खंभा गिर गया। गांव में बूंदाबांदी के साथ ओले भी पड़े। खेरागढ़, बाह, पिनाहट, अकोला, कागारौल, सैंया में भी आंधी के बाद बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed