फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain hampered the match, waterlogged grounds postponed, overnight downpour disrupted sports activities, and players were unable to practice.

Agra News: बारिश बनी बाधा, मैदानों में पानी भरने से मैच स्थगित

Wed, 03 Jun 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rain hampered the match, waterlogged grounds postponed, overnight downpour disrupted sports activities, and players were unable to practice.
मैदान पर भरा पानी
आगरा। सोमवार रात हुई तेज बारिश का असर मंगलवार को शहर की खेल गतिविधियों पर साफ दिखाई दिया। कई खेल मैदानों में पानी भरने के कारण प्रस्तावित क्रिकेट मैच स्थगित करने पड़े। वहीं बड़ी संख्या में खिलाड़ी नियमित अभ्यास से भी वंचित रह गए। बारिश के चलते मैदानों की पिच और आउटफील्ड पूरी तरह गीली हो गई।
विज्ञापन

पालीवाल पार्क के पास स्थित विविधा क्रिकेट ग्राउंड पर विविधा ए और विविधा बी टीम के बीच पांच मैचों की शृंखला का तीसरा मुकाबला प्रस्तावित था, लेकिन मैदान में पानी भरने के कारण मैच नहीं खेला जा सका। उधर, बरौली अहीर स्थित पीके क्रिकेट अकादमी के मैदान पर भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। मैदान गीला होने और कई स्थानों पर पानी भरा होने के कारण अकादमी के खिलाड़ी नियमित नेट प्रैक्टिस और फिटनेस सत्र नहीं कर सके। सुबह अभ्यास के लिए पहुंचे खिलाड़ियों को बिना प्रशिक्षण के वापस लौटना पड़ा। विविधा क्रिकेट अकादमी के कोच राहुल प्रजापति ने बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण मैदान खेलने योग्य नहीं रह गया था।
विज्ञापन

पीके क्रिकेट अकादमी के कोच प्रवीन कुमार ने कहा कि जलभराव से खिलाड़ियों की नियमित तैयारी प्रभावित हुई है। आगामी प्रतियोगिताओं को देखते हुए खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर रहे हैं, ऐसे में एक दिन का व्यवधान भी उनकी लय पर असर डाल सकता है। मैदान को जल्द खेलने योग्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश के कारण शहर के अन्य कई छोटे-बड़े खेल मैदानों पर भी गतिविधियां प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed