फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain exposes Nagar Panchayat's drain cleaning

Agra News: बारिश ने खोल दी नगर पंचायत की नाला सफाई की पोल

Thu, 04 Jul 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rain exposes Nagar Panchayat's drain cleaning
अमांपुर। कस्बा में बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की सुबह को हुई बारिश ने नगर पंचायत के नालों की सफाई के दावों की भी पोल खोल दी। बाजार और मोहल्लों की सड़कों पर पानी भर गया। वहीं मकानों और दुकानों में भी पानी घुस गया। जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को रात भर बारिश हुई। उसका पानी निकला भी नहीं था कि बृहस्पतिवार की सुबह फिर से तेज बारिश शुरु हो गई। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं नगर की सडकों पर जलभराव होने से नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। बारिश से नाले नालियों उफन गईं। पानी की निकासी न होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बा के पुराना थाना परिसर, विकोरा रोड, हिंदुस्तान डेयरी के पीछे, गुडमंडी, जवाहर नगर में आदि गली-मोहल्लों में पानी ने खासा जलभराव रहा। बारिश के चलते गलियों की सड़कों के गड्ढे दिख नहीं रहे थे, जिससे हादसा होने की आशंका बनी हुई है। कस्बा की गलियों और मोहल्लों में जलभराव से लोगों गुजरना मुश्किल भरा रहा। बारिश थमने के लगभग ढाई घंटे बाद पानी की निकासी हो सकी और लोगों ने राहत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed