फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain brought relief in the night, heat in the day made it miserable

रात में बारिश ने दिलाई राहत, दिन में गर्मी ने किया बेहाल

Wed, 29 Jun 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rain brought relief in the night, heat in the day made it miserable
मैनपुरी। मंगलवार रात को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बुधवार को सुबह भी मौसम सुहाना रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानी बढ़ती गई। धूप के चलते अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम को भी उमस के चलते लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन

लंबे समय से लोगों को गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार था। मंगलवार को दिन भर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। रात में 12 बजे के करीब अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। लगभग 20 मिनट तक बारिश हुई। बुधवार को सुबह चार बजे के करीब एक बार फिर थोड़ी देर के लिए बारिश हुई। बारिश और हवा के चलते रात में मौसम ठंडा हो गया। बुधवार को सुबह भी ये ठंडक बनी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा तो धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। बारिश के बाद निकली धूप के चलते अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन भर लोग गर्मी से परेशान रहे लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। वहीं शाम का धूप ढलने के बाद भी उमस ने लोगों को बेचैन किया। शाम को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

तीन जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान
कृषि विज्ञान केंद्र ने बारिश का एक पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया आगामी तीन जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। खेत में खड़ी फसलों के लिहाज से भी बारिश बेहतर साबित होगा। मूंगफली की खुदाई का काम कुछ दिन के लिए प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed