फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain after a week, relief from sultry heat

एक सप्ताह बाद हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Fri, 20 Aug 2021 07:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Rain after a week, relief from sultry heat
कासगंज में बारिश के दौरान एक स्कूटी पर बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर निकलते सवार - फोटो : KASGANJ
कासगंज। एक सप्ताह के बाद बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। वहीं बारिश के बाद गन्ना, धान, बाजरा सहित अन्य फसलों को संजीवनी मिल गई। जिससे किसानों के चेहरे पर चमक आ गई।
विज्ञापन

जिला में 13 अगस्त को रात के समय बारिश हुई थी। इसके बाद बारिश न होने से मौसम में काफी गर्मी बढ़ गई। उमस भरा मौसम हो जाने से हर कोई अकुलाहट महसूस करने लगा। गर्मी बढ़ने से खेतों में फसलों के सूखने का खतरा पैदा हो गया। सभी लोग इंद्रदेव से बारिश होने की कामना कर रहे थे। सुबह से मौसम में बदलाव आने लगा।
विज्ञापन

आसमान में बादल घिर आए। सुबह लगभग 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद दिन में कई बार झमाझम बारिश हुई। इससे पारा भी नीचे आ गया। अधिकतम पारा 33 डिग्री तक पहुंच सका। पारा गिर जाने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। बारिश से किसानों के चेेहरे भी खिल गए। खेतों में गन्ना, धान, बाजार, मक्का, अरबी सहित अन्य फसलों को पानी मिल जाने से अब किसान को इन फसलों में जल्द ही सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बारिश से बाजार में पर्व से संबंधित खरीदारी करने के लिए आए लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। जो लोग बाजार में छाता लेकर नहीं आए थे वे बारिश होते ही इधर उधर खड़े हो जाते। बारिश बंद होते ही वे फिर से खरीदारी में जुट जाते। ऐसा दिन में कई बार हुआ।
पिछले कई दिनों से बारिश न होने से फसलें सूखने लगी थी। जिससे किसान की चितित था, लेकिन बारिश हो जाने से सभी फसलों को काफी लाभ मिला है। अब किसान को जल्द ही फसल में सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी- रमेश किसान, प्यारमपुर

बारिश न होने से मौसम में गर्मी काफी बढ़ थी, जिसका असर फसलों पर पड़ने लगा था। बारिश हो जाने के बाद गन्ना, धान, बाजारा की फसल को काफी फायदा मिला है। अब ये फसलें सूखने से बच जाएंगी। - कुलदीप किसान प्यारमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed