{"_id":"5d8f9f2c8ebc3e01740f652a","slug":"railways-trians-kasganj-news-agr408071930","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में तीन दिनों तक निरस्त रहेंगी चार ट्रेनें, बढ़ेंगी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर में तीन दिनों तक निरस्त रहेंगी चार ट्रेनें, बढ़ेंगी मुश्किलें
विज्ञापन
कासगंज में इलैक्ट्रिक इंजन को ट्रैक पर दौड़ाने के लिए तैयार करते कर्मी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। इज्जतनगर मंडल के तहत मथुरा-फर्रुखाबाद के बीच रेलखंड पर निर्माण कार्य के दौरान अक्तूबर माह में तीन दिन तक चार ट्रेनें बंद रहेंगी। जबकि अलग-अलग दिनों में दो ट्रेनों का समय बदला जाएगा। ट्रेन निरस्त होने और समय बदलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलखंड पर सीमित ऊंचाई के सब वे निर्माण के कारण 3, 24 एवं 31 अक्तूबर को कासगंज-अछनेरा के बीच चलने वाली दो सवारी गाड़ी निरस्त रहेंगी। इसके अलावा कासगंज-मथुरा जंक्शन के बीच चलने वाली दो सवारी गाड़ियां निरस्त रहेंगी। कुल चार ट्रेनें निरस्त की गई हैं। 10 अक्तूबर को काम के कारण कानपुर-अनवरगंज एक्सप्रेस जो कानपुर से सुबह 10:55 बजे चलती है यह ट्रेन 70 मिनट देरी से 12:05 बजे कानपुर से कासगंज की ओर आएगी। जबकि 17 अक्तूबर को यही ट्रेन 10:55 के स्थान पर 12:50 बजे कानपुर से कासगंज के लिए चलेगी। रेलवे ने काम के कारण यह निर्णय लिया है, लेकिन ट्रेनें निरस्त होने यात्रियों को निश्चित ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। काम होने के कारण रेलवे कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सकता।
यह ट्रेनें हुईं रद्द
- 55337 कासगंज-अछनेरा पैसेंजर।
- 55338 अछनेरा-कासगंज पैसेंजर।
- 55339 कासगंज-मथुरा पैसेंजर।
- 55340 मथुरा-कासगंज पैसेंजर।
- 15037 कासगंज एक्सप्रेस का समय 10 और 17 अक्तूबर को बदला जाएगा।
दिवाली पर बढ़ेगा यात्रियों का दर्द
25 अक्तूबर को धनतेरस पर्व है। इससे पहले 24 अक्तूबर को चार ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इस दिन त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ होगी। रेल पथ पर दबाव होगा, लेकिन ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ना तय है। इसके अलावा 31 अक्तूबर को त्योहार कर वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ होगी। इस दिन भी ट्रेनें निरस्त हैं। यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
रेलवे ने रेलखंड पर सब वे निर्माण होने के कारण यह निर्णय लिया है। यात्रियों को पहले से ही जानकारी दी जा रही है। जिससे कि वह वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। राजेंद्र सिंह, पीआरओ।