{"_id":"6b0523ca1cd663f6bc00aefa","slug":"railways-prepare-for-foggy-season-382-fog-devices-distributed-and-kavach-commissioned-on-agra-mathura-route-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोहरा में ट्रेनों की रफ्तार पर नहीं लगेगा ब्रेक, कवच और फॉग डिवाइस से सुरक्षित होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोहरा में ट्रेनों की रफ्तार पर नहीं लगेगा ब्रेक, कवच और फॉग डिवाइस से सुरक्षित होगा सफर
Tue, 24 Nov 2026 11:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:12 AM IST
सार
सर्दियों में कोहरे के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए आगरा रेल मंडल ने 382 फॉग सेफ्टी डिवाइस वितरित की हैं। आगरा कैंट-मथुरा के 53.790 रूट किलोमीटर रेलखंड पर कवच प्रणाली की कमीशनिंग भी पूरी हो गई है।
विज्ञापन
ट्रेन कोहरा
- फोटो : ANI
विस्तार
सर्दियों में कोहरे के दौरान ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान ट्रेनों के संचालन में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए करीब 382 फॉग डिवाइस वितरित की गई हैं। वहीं आगरा कैंट-मथुरा के बीच 53.790 रूट किलोमीटर रेलखंड पर स्वदेशी कवच प्रणाली की कमीशनिंग पूरी कर ली गई है। लोको पायलटों और ट्रेन मैनेजरों को आपात परिस्थितियों में सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण देने के साथ ट्रैक की तकनीकी खामियां भी दूर की गई हैं।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि डिवीजन में 382 फॉग सेफ्टी डिवाइस वितरित की गई हैं इसमें आगरा कैंट के लिए 270, ईदगाह में 40 व अन्य स्थानों पर भी वितरित की गई हैं । उन्होंने कहा की फॉग डिवाइस लोको पायलट को दी जाती है और जब भी कोहरे में सिग्नल नहीं दिखाई देता है तो इस डिवाइस पर सिग्नल पहले ही नजर आने लगता है ।
कैंट-मथुरा रेलखंड पर स्थापित कवच प्रणाली, लाल सिग्नल पार होने, आमने-सामने और पीछे से टक्कर की आशंका तथा खड़ी ट्रेन के अनियंत्रित होकर खिसकने जैसी स्थितियों में सुरक्षा प्रदान करेगी। आपात स्थिति में मैनुअल एसओएस संदेश भेजने की सुविधा भी इसमें है। इस रेलखंड पर कुल 766 रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टैग लगाए गए हैं। इसके साथ उत्तर मध्य रेलवे में कमीशन किए गए मानक कवच नेटवर्क की कुल लंबाई बढ़कर 122.20 रूट किलोमीटर कर दी गई है।