फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways initiates probe into Morena train accident provides financial aid to deceased

रेल हादसा: मोबाइल फटने पर कोच से उतरे थे यात्री, पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आकर हुई चार की माैत; जांच शुरू

Mon, 15 Jun 2026 08:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 15 Jun 2026 08:55 PM IST
सार

कोच में मोबाइल चार्जिंग के दौरान फट गया था। धमाके के बाद कोच में धुआं भरने से अफरा-तफरी मच गई थी। कई यात्री दूसरी लाइन की ओर ट्रैक पर पहुंच गए। तभी दूसरी तरफ से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Railways initiates probe into Morena train accident provides financial aid to deceased
ट्रैक पर रखा यात्री का सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुरैना-धौलपुर रेलखंड पर दर्दनाक रेल हादसे में जान गंवाने वाले चार यात्रियों के परिजन को रेलवे ने 50-50 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई है। हादसे की जांच के लिए छह सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। इस समिति को 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार को खजुराहो से आगरा आ रही थी। मुरैना-धौलपुर रेलखंड पर हेतमपुर स्टेशन के पास एक यात्री का मोबाइल चार्जिंग के दौरान फट गया। धमाके के बाद कोच में धुआं भरने से अफरा-तफरी मच गई थी। कई यात्री दूसरी लाइन की ओर ट्रैक पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


तभी दूसरी तरफ से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों के परिजन को 50-50 हजार रुपये दिए गए हैं। हादसे की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की छह सदस्यीय समिति गठित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके साथ रेलवे यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाएगा। ट्रैक पार करना जानलेवा साबित हो सकता है और ऐसे मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed