{"_id":"660e5f435e7c1ccb62074366","slug":"railways-collected-fine-of-8-35-lakh-from-those-doing-chain-pulling-in-agra-division-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन मोड में रेलवे: चेन पुलिंग करने वालों से वसूला 8.35 लाख का जुर्माना, 2266 यात्रियों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन मोड में रेलवे: चेन पुलिंग करने वालों से वसूला 8.35 लाख का जुर्माना, 2266 यात्रियों पर हुई कार्रवाई
Thu, 04 Apr 2024 03:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2024 03:02 PM IST
सार
इन दिनों रेलवे एक्शन मोड में नजर आ रहा है। आगरा मंडल में चेन पुलिंग करने वालों से 8.35 लाख का जुर्माना वसूला। 2266 यात्रियों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Agra News : चेन पुलिंग।
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में ट्रेन में चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ रेलवे ने 2266 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8,35,165 रुपये जुर्माना वसूला है। ट्रेनों को लेटलतीफी से बचाने के लिए मंडल में विभाग ने अभियान चलाया है।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2023-24 में आगरा मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन के निर्देशन में अभियान चलाया गया। आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 647 लोगों पर कार्रवाई की गई और 90,830 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन में 1,347 लोगों पर कार्रवाई की गई और 5,76,140 रुपये वसूला गया। इसके अलावा धौलपुर स्टेशन पर 120 लोगों से 67,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। आगरा मंडल के वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन