{"_id":"58504fbe4f1c1b686f64adbc","slug":"railways-barhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में मिला स्टेशन मास्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में मिला स्टेशन मास्टर निलंबित
नशे में मिला स्टेशन मास्टर निलंबित
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल रेल प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद एसके पंकज ने मंगलवार को बरहन रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शराब के नशे में ड्यूटी करते मिलने पर स्टेशन मास्टर को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह निरीक्षण तय कार्यक्रम के एक दिन पहले ही कर लिया।
सुबह लगभग नौ बजे टूंडला से स्पेशल ट्रेन में सवार होकर रेल प्रबंधक बरहन पहुंचे। उन्होंने अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म की साफ सफाई को भी देखा। निरीक्षण के दौरान किसी ने स्टेशन मास्टर समय सिंह मीना को शराब पीकर ड्यूटी करने की बात डीआरएम से कह दी। डीआरएम ने स्टेशन मास्टर को मौके पर ही सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही स्टेशन मास्टर का मेडिकल कराने को कहा। बरहन स्टेशन पर निरीक्षण के बाद वह एटा ब्रांच लाइन का निरीक्षण करते हुए एटा रेलवे स्टेशन को प्रस्थान कर गये। जाने से ठीक पहले गांव राजाराम पुर के ग्रामीणों ने स्पेशल ट्रेन को रुकवा लिया और गांव के पास ब्रांच लाइन पर अंडरपास बनवाने व ट्रेनें रोकने की मांग की। पूर्व ग्राम प्रधान मुन्नेश के नेतृत्व में डीआरएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। नगला सेवा के ग्रामीणों ने भी उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। डीआरएम ने जिलाधिकारी एटा की संस्तुति मिलने पर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। बाद में बरहन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन को रोकने की मांग को लेकर बरहन के लोगों ने डीआरएम को ज्ञापन दिया।