{"_id":"5a58d4de4f1c1be5408b46ef","slug":"railway-will-monitor-train-drivers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोको पायलटों की पल-पल की होगी रेलवे को खबर, ऐसे रखी जाएगी नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोको पायलटों की पल-पल की होगी रेलवे को खबर, ऐसे रखी जाएगी नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 12 Jan 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
लोको इंस्पेक्टरों को गए दिए टैबलेट
- फोटो : अमर उजाला
आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के लोको पायलटों की निगरानी अब मोबाइल एप से की जाएगी। शुक्रवार को आगरा कैंट पर मंडल रेल प्रबंधक रंजन यादव ने फुटप्लेट मानीटरिंग सिस्टम को लांच किया। इस मौके पर लोको इंस्पेक्टरों को टैबलेट दिए गए। इन्हीं से वे लोको पायलटों के कार्यों की निगरानी कर सकेंगे।
भारतीय रेलवे में कागजी खानापूरी कम करने के लिए डिवीजनल इंजीनियर (आपरेशन) राहुल त्रिपाठी ने इंजीनियरों की मदद से एप तैयार किया है। इससे फुटप्लेट मानीटर कर सकेंगे। अभी तक आगरा मंडल के ट्रेन चालकों की मानीटरिंग मैनुअली की जा रही थी।
अब लोको पायलटों की मानीटरिंग लोको इंस्पेक्टर इस टैबलेट के माध्यम से कर सकेंगे। इसमें मंडल के 25 लोको इंस्पेक्टरों को टैबलेट दिया जाएगा। इसमें एप को लाग इन करने पर लोको इंस्पेक्टरों को लोको पायलट के पूरे रूट का पता रहेगा।

Trending Videos
इसलिए शुरू किया गया एप
इस तरह वह पायलट की खामियां, सिग्नल आदि को नजरअंदाज करने की गलतियों को तुरंत ही चेक कर सकेंगे। मंडल रेल प्रबंधक रंजन यादव ने बताया कि भारतीय रेलवे में डिजिलाइजेशन की प्रक्रिया में इस एप को शुरू किया गया है।
इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने पर रेलवे बोर्ड को अवगत कराया जाएगा। इससे लोको इंस्पेक्टर लोको पायलटों की ग्रेडिंग भी कर सकेंगे।