फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway, train, civic

कासगंज-मथुरा ट्रैक पर दौड़ी दुर्घटना राहत ट्रेन

Fri, 05 Jul 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
railway, train, civic
कासगंज। इज्जतनगर मंडल के रेल प्रबंधक ने शुक्रवार को कासगंज से मथुरा तक विंडो निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं की निगरानी में दुर्घटना राहत ट्रेन का इज्जतनगर से मथुरा तक ट्रायल कराया।
विज्ञापन

डीआरएम दिनेश कुमार सुबह इज्जतनगर से दुर्घटना राहत ट्रेन में स्पेशल कोच लगवाकर कासगंज पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर टिकट विंडो, प्रतीक्षालय, जनसुविधाओं आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन प्रबंधक को निर्देश दिए कि साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। डीआरएम ने ट्रेन में सवार यात्रियों से भी पूछताछ की। उन्होंने यात्रियों से सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की। कासगंज जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण करने से पहले मंडल प्रबंधक ने सोरों सूकर क्षेत्र स्टेशन पर भी व्यवस्थाएं परखीं। इसके बाद डीआरएम विंडो निरीक्षण करते हुए मथुरा के लिए रवाना हो गए। डीआरएम ने इज्जनगर से मथुरा तक दुर्घटना राहत ट्रेन का ट्रायल किया। दुर्घटना राहत ट्रेन की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. अरुण खुन्नू, आशुतोष मिश्रा, एके सिंह, सीएल शाह, नीतू, अमित गर्ग, नवीन कुमार, अमिताभ, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed