{"_id":"5ffde47c8ebc3e332851b806","slug":"railway-track-creack-tundla-news-agr4761502186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर रेलखंड पर ट्रैक फ्रैक्चर, राजधानी सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर रेलखंड पर ट्रैक फ्रैक्चर, राजधानी सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
टूंडला-कानपुर रेलखंड पर मक्खनपुर स्टेशन पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड मक्खनपुर-शिकोहाबाद रेलखंड के बीच ट्रैक फ्रैक्चर हो गया। इसके चलते करीब सवा घंटे डाउन रेलमार्ग प्रभावित रहा। घटना के चलते राजधानी एक्सप्रेस सहित छह से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।
घटना मंगलवार शाम छह बजे करीब की है। टूंडला से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी मक्खनपुर-शिकोहाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच पहुंची तभी रेल चालक को तेज जर्क महसूस हुआ। रेल फ्रैक्चर की आशंका पर चालक ने शिकोहाबाद स्टेशन मास्टर के माध्यम से टूंडला नियंत्रण कक्ष को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही रेल अधिकारियों ने पीछे आ रहीं सभी ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रोक दिया गया। इसके साथ ही मौके पर संबंधित विभाग को पहुंचने के आदेश दिए।
मौके पर पहुंची रेलवे पीडब्ल्यूआई टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेल ट्रैक की मरम्मत किया। इसके साथ ही वहां 20 किमी प्रतिघंटे का कॉशन लगा दिया। तब करीब सवा सात बजे ट्रेनों को चलाया गया। इस दौरान नई दिल्ली-हाबड़ा राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजेन्द्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सहित छह से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।