UP: 20 की जगह 120 की रफ्तार में दौड़ाई ट्रेन, दो ट्रेनों के चालक और सहायक निलंबित
20 किमी प्रति घंटा की बजाय 120 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से ट्रेन दौड़ा दी। रेलवे ने लापरवाही बरतने पर दो चालकों और उनके सहायकों को निलंबित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दोनों ट्रेनों के चालकों ने आगरा के पास अपनी-अपनी ट्रेनों को 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाले क्षेत्र में 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाया था। इसको लेकर रेलवे ने कार्रवाई की है।
आगरा डिविजन की प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जाजऊ और मानिया स्टेशन के पास रेलवे पुल का निर्माण हो रहा है। इन जगहों पर एहतियात के तौर पर गति सीमा 20 किमी प्रतिघंटा तक सीमित की गई है।
इसके बावजूद दोनों ट्रेनों को इनके चालकों ने 120 की गति से दौड़ाया। यह घोर लापरवाही का मामला है। इससे सैकड़ों यात्रियों की जान को ख़तरा हो सकता था।
जबकि चालक और सहायक के पास पूरे रास्ते का एक व्यापक चार्ट होता है। इसमें गतिसीमा का विस्तृत ब्यौरा होता है। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत इस चार्ट का पालन जरूरी है।
उन्होंने बताया कि सामान्य स्थिति में इन दोनों जगहों पर गति सीमा 120 है। लेकिन, इस तरह की चूक को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसी वजह से दोनों ट्रेनों के चालकों और सहायकों को निलंबित किया गया है।