{"_id":"287e0540505faf1fe6e6bf41d3d311ac","slug":"railway-s8-missing-passenger-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्वेशन की जगह जनरल कोच देख यात्रियों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्वेशन की जगह जनरल कोच देख यात्रियों का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Apr 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने यात्री सुविधाओं का मजाक बनाकर रख दिया है। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बजाए चार पर पहुंची गोंडवाना एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कोच एस-8 ही नहीं था। गर्मी में दौड़े-भागे पहुंचे यात्रियों को जब डिब्बा नहीं मिला तो उनके सब्र का बांध टूट गया। स्टेशन पर ही डेढ़ घंटे तक हंगामा, नारेबाजी कर टीटी को घेरे रखा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने झांसी या ग्वालियर में कोच मुहैया कराने का भरोसा दिलाकर ट्रेन को रवाना किया।
नई दिल्ली से चलकर गोंडवाना एक्सप्रेस शाम को करीब 6:40 बजे आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचती है। गुरुवार को गाड़ी चार नंबर प्लेटफार्म पर आई, लेकिन यात्रियों को कोच एस-8 नहीं मिला। इसकी जगह पर एक जनरल कोच था। इस पर यात्री भड़क गए। ट्रेन को रोकने के लिए कुछ यात्री इंजन के पास पहुंच गए और कुछ ने टीटी को घेर लिया। आला अधिकारी के साथ जीआरपी और आरपीएफ जवान भी आ गए। कोच न होने की बात सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए। जनरल डिब्बे पर एस-8 लिखकर उसमें यात्रियों को बैठाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। डेढ़ घंटे बाद झांसी या ग्वालियर में कोच मुहैया कराने का भरोसा दिलाकर ट्रेन को रवाना किया गया।