फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway notice to Noori Masjid Said shift mosque in eight days

मंदिर के बाद मस्जिद को नोटिस: रेलवे ने कहा- आठ दिन में हटा लें, वरना हम करेंगे कार्रवाई

Wed, 27 Apr 2022 08:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 27 Apr 2022 08:48 PM IST
सार

राजामंडी रेलवे स्टेशन पर मंदिर के बाद रेलवे ने मस्जिद को नोटिस भेजा है। जिसमें रेलवे भूमि से मस्जिद को हटाकर कहीं अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के लिए कहा है। इससे पहले चामुंडा देवी मंदिर को डीआरएम ने पत्र जारी कर कहा कि 72 वर्ग मीटर अवैध निर्माण को हटाया जाए।

विज्ञापन
Railway notice to Noori Masjid Said shift mosque in eight days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजामंडी रेलवे स्टेशन पर चामुंडा देवी मंदिर के बाद अब रेलवे ने नूरी मस्जिद को नोटिस भेजा है। जिसमें कहा गया है कि रेलवे भूमि से मस्जिद को हटाकर कहीं अन्य स्थान पर शिफ्ट करें। यह काम आठ दिन के अंदर किया जाना अति आवश्यक है। ऐसा न होने पर रेलवे की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

 

इससे पहले राजामंडी रेलवे स्टेशन पर चामुंडा देवी मंदिर को डीआरएम ने पत्र जारी कर कहा कि 72 वर्ग मीटर अवैध निर्माण को हटाया जाए। यह सुरक्षा की दृष्टि से खतरा है। यदि मंदिर नहीं हटा तो यात्रियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए आगरा रेल मंडल के प्रबंधक आनंद स्वरूप ने स्टेशन को बंद करने की चेतावनी ट्विटर माध्यम से जारी की।

विज्ञापन


 

ट्रेन की गति को लेकर सबसे बड़ी बाधा 

इस अवैध निर्माण के कारण गाड़ी रुकने पर यात्रियों को चढ़ने व उतरने में समस्या होती है। इस संबंध में जन शिकायतें भी रेलवे को मिली हैं। सबसे बड़ी बाधा ट्रेनों की गति को लेकर है। उन्होंने बताया कि आगरा-दिल्ली मार्ग पर ट्रेनों की गति में सुधार के लिए छह करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस रूट पर 150 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकती हैं, लेकिन मंदिर के कारण ट्रेन की गति 30 किमी. प्रति घंटा रह जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed