{"_id":"5ec90ee58ebc3e90586e6e78","slug":"railway-mandal-manager-mathura-inspaction-kosi-news-agr4430273200","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने ली अधूरी पड़ी कई योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने ली अधूरी पड़ी कई योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
कोसीकलां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए मंडल रेल प्रबंधक एसके श्रीवास्तव। संवाद
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। मंडल रेल प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक मंडल से 10 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें श्रमिकों को लेकर रवाना हो चुकी हैं। आवश्यकता के अनुरूप और भी ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। रेलवे बोर्ड से निर्देश मिलते ही एक जून से यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था और लॉकडाउन के कारण अधूरी पड़ी कई योजनाओं की जानकारी ली।
डीआरएम एसके श्रीवास्तव शनिवार को कोसीकलां एवं मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने प्लेटफार्म एवं यात्री हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे प्लेटफार्म निर्माणों के कार्य पर संतोष जताया। वहीं बुकिंग कार्यालय में व्यवस्थाओं को समुचित पाया।
उन्होंने कहा कि अगर कहीं से ट्रेन की डिमांड आएगी तो आवश्यकतानुसार और भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भेजेंगे। यात्री ट्रेनों का संचालन एक जून से होगा। इसके लिए केंद्र द्वारा अधिसूचना जारी होगी। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय रेल लॉकडाउन की अवधि में भी मालगाड़ियों और पार्सल ट्रेनों का परिचालन जारी है। इस मौके पर यातायात निरीक्षक वीवी मंगल, स्टेशन अधीक्षक विकास कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर श्यामबाबू, जीआरपी चौकी प्रभारी सरबर खान आदि थे।