{"_id":"697d7fbcd2af009ebb00a1df","slug":"railway-gate-triggers-massive-traffic-jam-in-bichpuri-commuters-struggle-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बिचपुरी रेलवे फाटक हुआ बंद, एक घंटे में ही लग गई वाहनों की इतनी लंबी लाइन; पुलिस के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बिचपुरी रेलवे फाटक हुआ बंद, एक घंटे में ही लग गई वाहनों की इतनी लंबी लाइन; पुलिस के छूटे पसीने
Sat, 31 Jan 2026 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Jan 2026 09:36 AM IST
सार
बिचपुरी रेलवे फाटक एक घंटे तक बंद हुआ, तो वाहनों की लगीं लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर लगा जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कस्बा बिचपुरी में शुक्रवार को रेलवे फाटक बंद रहने के कारण एक घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर लगभग 300 मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी कपिल गंधार ने बताया कि रेलवे फाटक पर सुबह और शाम के समय रोजाना इसी तरह जाम लगना आम बात हो गई है। जाम के कारण स्कूली बच्चों और काम पर जाने वाले मजदूरों को समय पर पहुंचने में दिक्कत होती है। इसके अलावा ब्लॉक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सक, कृषि वैज्ञानिक और कॉलेज के शिक्षक भी इससे प्रभावित होते हैं।
वहीं, उन्होंने बताया कि यहां रेलवे फाटक पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) बनाए जाने का प्रस्ताव है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सतेंद्र प्रकाश, लालसिंह चौधरी, हेमंत और आर्यन पचौरी सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से आरओबी निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराए जाने की मांग की है, ताकि लोगों को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।