फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rail dhaba open at agra cantt railway station

कैंट स्टेशन पर रेल ढाबा खुला, वेज-नॉनवेज के साथ मिलेंगे ये लजीज पकवान

Fri, 19 Jan 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 19 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
rail dhaba open at agra cantt railway station
आगर कैंट स्टेशन - फोटो : Self
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार को आईआरसीटीसी की ओर से फूड प्लाजा रेल ढाबा की शुरुआत हो गई। 
विज्ञापन


पुणे और मदुरै के बाद उत्तर मध्य रेलवे में ये पहला फूड प्लाजा है, जहां शाकाहारी के साथ मांसाहार भी मिलेगा। जनता खाना 15 रुपये और जनता चाय पांच रुपये में उपलब्ध होगी। 

आईआरसीटीसी ने ट्रेवल फूड सर्विसेज को रेल ढाबा संचालन की जिम्मेदारी दी है। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रश्मि बघेल ने बताया कि खानपान की बेहतर सुविधा देने के लिए ढाबा शुरू किया गया है। 
विज्ञापन

इसमें एक साथ तकरीबन 40 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसमें उत्तर भारतीय खानपान के अलावा दक्षिण भारतीय व्यंजन, चाइनीज फूड परोसा जाएगा। 

यात्रियों को ढाबे में जनता खाने के पैकेट और चाय की सस्ती दर पर उपलब्ध होगी। मांसाहार के शौकीन यात्रियों के लिए इसमें केएफसी का काउंटर भी है। 

जिसमें शामी कबाब और बटर चिकिन आदि व्यंजन मिल सकेंगे। इसके पूर्व प्लाजा का शुभारंभ एक रेल यात्री जाह्नवी से दीप जलाकर कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed