फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raid in sriram poori wala

श्रीराम पूड़ी वाले के स्टोर में मिली गंदगी, जांच को नौ नमूने लिए

Mon, 27 Sep 2021 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
raid in sriram poori wala
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्रीराम पूड़ी वाले के यहां छापा मारा। शनिवार को यहां सब्जी में छिपकली निकलने के बाद टीम जांच को पहुंची। यहां निरीक्षण में स्टोर में गंदगी मिली। संचालक को नोटिस दिया है। जांच के लिए शनिवार को तैयार सब्जी, मसाले व तेल के नौ नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सब्जी में छिपकली की मिलने की शिकायत पर उस वक्त सब्जी का नमूना जांच को ले लिया था। रविवार को एडीएम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर जांच करने के लिए कहा। इस पर छह खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ टीम ने छापा मारा। ग्राहकों से बाहर जाने को कहा। कार्रवाई के वक्त बिक्री भी बंद करा दी। रसोई और स्टोर का निरीक्षण किया। स्टोर में गंदगी थी, साफ-सफाई नहीं मिली। इसमें कबाड़ भी भरा हुआ था। इसी में आटा समेत अन्य कच्ची सामग्री रखी थी। पांच कर्मचारी मौके पर मिले, इनके स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट भी नहीं थी, जबकि हर साल कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच जरूरी है। ये एप्रिन नहीं पहने हुए थे। लाइसेंस निर्माण यूनिट का था और रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। प्रतिष्ठित कंपनी से टेस्ट कंट्रोल भी नहीं कर रहे थे। इनको नोटिस दिया गया है। नौ से दो बजे तक चले निरीक्षण में मौके पर बनी सब्जी के अलावा धनिया, हल्दी, मिर्च और तेल के नौ नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत गुप्ता, संजय पांडेय, निशिकांत सिंह, सुरेंद्र गौड़, रामलखन कुशवाहा रहे।
विज्ञापन

पूरे परिसर का निरीक्षण किया है, किचन में कोई कमी नहीं मिली, पूरी साफ-सफाई बरती जाती है। स्टोर का सामान बाहर रखवा दिया है। कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया था, रिपोर्ट घर पर रखी थी। अन्य जो भी सुधार के लिए कहा गया है, वह अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत खंडेलवाल, प्रतिष्ठान मालिक

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed