फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rahul's stormy century made Sports Wizards Cricket Club the champions

Agra News: राहुल के तूफानी शतक से स्पोर्ट्स विजार्ड्स क्रिकेट क्लब बना चैंपियन

Sun, 17 May 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Rahul's stormy century made Sports Wizards Cricket Club the champions
विजेता टीम को ट्राॅफी देते अति​थि
आगरा। दयालबाग स्थित कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पंचम सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में स्पोर्ट्स विजार्ड्स क्रिकेट क्लब चैंपियन बन गया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में क्लब ने कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

टॉस हारने पर कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 42.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 274 रन बनाए। आदित्य पांडेय ने 110 रन की शतकीय पारी खेली। हिमांशु सिंह ने 38 और अमन वर्मा ने 31 रन का योगदान दिया। स्पोर्ट्स विजार्ड्स क्रिकेट क्लब के अमित ठैनुआ और अर्जुन भारद्वाज ने तीन-तीन विकेट झटक कर कॉसमॉस की पारी को संभलने नहीं दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे क्लब के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। राहुल तोमर ने मात्र 38 गेंद पर 125 रन ठोक दिए। उन्होंने 14 छक्के और 9 चौके लगाए। गेंदबाज बेबस नजर आए। लक्ष्य सिंह राठौर ने भी 71 रन की शानदार पारी खेली। टीम 22.2 ओवर में तीन विकेट पर 277 रन बनाकर जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन पर राहुल तोमर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार तेजिंदर सिंह, टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मयंक तिवारी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मनीष कुमार और सर्वश्रेष्ठ फील्डर अमन वर्मा को पुरस्कृत किया गया। फाइनल में द्रवित शर्मा और समीर खान ने अंपायरिंग जबकि सिमरन कुमारी ने स्कोरिंग की। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी फिरोज खान और द्रवित शर्मा ने प्रदान की। इस दौरान मुकेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, हरीश गुप्ता, तरुण सिंह, किताब सिंह और पुष्पेंद्र बघेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed