{"_id":"621770977d582b642e394db2","slug":"raebareli-man-committed-suicide-by-hanging-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विदेश में रह रहे परिवार के मकान की करता था रखवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विदेश में रह रहे परिवार के मकान की करता था रखवाली
Thu, 24 Feb 2022 05:18 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Feb 2022 05:18 PM IST
सार
न्यू आगरा थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक विदेश में रह रहे परिवार के मकान की चौकीदारी करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू आगरा के इंद्रपुरी में बंद मकान में चौकीदारी कर रहे युवक शिवम कुमार (24) का शव गुरुवार की सुबह फंदे से लटका मिला। शिवम मूलरूप से रायबरेली जिले का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
थाना न्यू आगरा के डिवीजन चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि शिवम इंद्रपुरी में डौली के मकान में रात में चौकीदारी करता था। डौली परिवार सहित विदेश में रहती हैं। रात और दिन में उनके घर की रखवाली दो चौकीदार करते हैं। दिन वाले चौकीदार के जाने के बाद रात में शिवम ड्यूटी पर आया था।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह तकरीबन 8:30 बजे पड़ोसियों ने डौली के घर में भूतल पर बरामदे में लगी रेलिंग पर फंदे पर शिवम का शव लटका देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए।
विज्ञापन
दो बहनों में अकेला भाई था शिवम
मामा राधा शरण ने बताया कि शिवम के पिता शिव कुमार मूलरूप से रायबरेली के थाना मोहनगंज स्थित गांव जमोदी के रहने वाले हैं। वह कई साल पहले नौकरी करने आगरा आए थे। नगला हवेली में परिवार सहित रह रहे हैं।शिवम ने दयालबाग शिक्षण संस्थान से पढ़ाई करने के बाद चौकीदार की नौकरी शुरू कर दी थी। वह दो बहनों में बड़ा था। मां प्रेम प्यारी हैं। शिवम ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसका पता नहीं चल सका है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। माता-पिता सदमे में हैं।