फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Radha Soami Satsang Sabha established Swarg Dham in Poiya Ghat submergence area

Satsang Sabha: पोइया घाट डूब क्षेत्र में सत्संगियों ने बसा दिया 'स्वर्ग धाम', लगा दिए बोर्ड- ये निजी भूमि है

Sun, 24 Sep 2023 08:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 08:22 AM IST
सार

यमुना के डूब क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है। यहां एक बोर्ड भी लगाया गया है, जिस पर लिखा है कि ये निजी भूमि है। जब सिंचाई विभाग ने नोटिस दिया तो जवाब दिया कि बायोडायवर्सिटी पार्क बना रहे हैं। 

 

विज्ञापन
Radha Soami Satsang Sabha established Swarg Dham in Poiya Ghat submergence area
पोइया घाट डूब क्षेत्र में सत्संगियों ने बसा दिया 'स्वर्ग धाम' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राधास्वामी सत्संग सभा ने पोइया घाट (श्मशान घाट) के सामने यमुना के डूब क्षेत्र की तारबंदी कर उसे ‘स्वर्ग धाम- वैकुंठ धाम’ नामकरण कर दिया है। यहां लगे बोर्ड पर लिखा है यह राधास्वामी सभा की निजी संपत्ति है। बीते दिनों प्रशासन की ओर से सिंचाई विभाग ने नोटिस देकर जब तारबंदी का जवाब मांगा तो सत्संगियों ने यहां बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित करने का तर्क दिया था।
विज्ञापन


सत्संगियों ने अप्रैल माह में पोइया घाट के सामने यमुना के डूब क्षेत्र की तारबंदी शुरू की थी। नोटिस के जवाब में सत्संगियों ने यह भी बताया था कि स्थायी निर्माण नहीं किया जा रहा है। नाम स्वर्ग धाम-वैकुंठ धाम रखा है। उधर, ग्रामीणों के मुताबिक यहां हर पौधे का नंबर व क्यूआर कोड है। पूरे इलाके में टेंट, छोटे लाउडस्पीकर भी लगे हैं। ताकि एक कॉल पर सत्संगी इकट्ठे हो सकें। जबकि इसके उलट सत्संगियों का तर्क है कि सत्संग सुनने के लिए छोटे लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। खराबी और मरम्मत कार्य की कोडिंग के लिए नंबर दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं इसी जमीन से सटी जमीनों पर गेंहू की खेती की जा रही है। पोइया के प्रेम कुमार ने बताया कि इस जमीन पर पहले वो लोग गेंहू की खेती करते थे, मगर अब यहां सत्संगी नहीं आने देते हैं। उन्होंने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed