मैनपुरी। मोहल्ला मिश्राना स्थित बरहा जी मंदिर से शुक्रवार की देर शाम चतुर्वेदी समाज द्वारा राधा कृष्ण का डोला निकाला गया। डोला में शामिल समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने रास्ते भर फूलों सहित अबीर और गुलाल की होली खेली।
रंगभरनी एकादशी पर मंदिर बरहा जी मंदिर से शुक्रवार की देर शाम राधा कृष्ण का डोला निकाला गया। डोला से पूर्व मंदिर में राधा कृष्ण की पूजा और आरती की गई। मंदिर से शुरू हुआ डोला मोहल्ला मिश्राना, ताल दरवाजा, पुरोहिताना, चौथियाना, कटरा होता हुआ मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। रास्ते भर समाज के युवा और बुजुर्ग होली गाते हुए डोला के साथ चले। रास्ते में कई जगह श्रद्धालुओं ने डोला की आरती उतारकर फूलों सहित अबीर गुलाल की होली खेली। राधा कृष्ण के डोला में योगेश, मनोज, कुक्की, कमलेश, राकेश, प्रशांत, छम्मन, अनुपम, चेतन, नीतेश, अंशुल, प्रफुल्ल, अक्षत, अनुज, आशू, अंकित मौजूद रहे।