{"_id":"65abc1a641af409f05046aea","slug":"quit-smoking-to-prevent-respiratory-diseases-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health News: अगर आप भी करते हैं धूम्रपान तो हो जाएं सावधान, कभी भी बज सकती है खतरे की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health News: अगर आप भी करते हैं धूम्रपान तो हो जाएं सावधान, कभी भी बज सकती है खतरे की घंटी
Sun, 21 Jan 2024 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:03 AM IST
सार
यदि आप भी धूम्रपान करते हैं तो खतरे की घंटी कभी भी बज सकती है। डॉ. अश्विन यादव ने बताया कि धूम्रपान करने वाले लोग जल्दी से श्वांस संबंधी बीमारी के शिकार होते हैं।
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल में लगाया गया निशुल्क जांच शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे अस्पताल में श्वांस रोगियों के लिए निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। शिविर में आगरा से आई चिकित्सीय टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारी से बचाव की जानकारी दी तथा दवाएं वितरित कीं।
शिविर में डॉ. अश्विन यादव ने कहा कि बदलती जीवन शैली में अधिकतर लोग श्वांस रोग से ग्रसित हैं। इनमें बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा वर्ग भी शामिल है। धूम्रपान करने वाले लोग जल्दी इस बीमारी के शिकार होते हैं। इसलिए श्वांस संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए धूम्रपान का त्याग करना होगा। आज की युवा पीढ़ी बीड़ी और सिगरेट पीकर इस बीमारी को बुलावा दे रही है। माता पिता को चाहिए कि वह ऐसे बच्चों को समझाएं और उन्हें छोड़ने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित गरीबों का इलाज निशुल्क कराया जा रहा है। शिविर में 200 मरीजों की जांच की गई। इनमें से सौ मरीजों को पल्मोनरी फंक्शन की सुविधा दी गई। शिविर का काफी संख्या में पहुंचे मरीजों ने लाभ लिया। इस दौरान अमन वर्मा, राजा यादव आदि मौजूद रहे।