फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Questions raised after only two out of 10 players from Agra were sold.

Agra News: आगरा के 10 में से केवल दो खिलाड़ियों के बिकने के बाद उठे सवाल

Sun, 26 Jul 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Questions raised after only two out of 10 players from Agra were sold.
अंकित चटर्जी
आगरा। जिले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपी टी-20) के चौथे संस्करण की नीलामी हुई। आगरा के 10 खिलाड़ियों में से केवल दो चुने गए, जिससे चयन प्रक्रिया पर सवाल उठे। इस पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और आगरा क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
विज्ञापन

यूपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी ने कहा है कि नीलामी पूरी तरह फ्रेंचाइजी आधारित प्रक्रिया है। प्रत्येक टीम अपने संयोजन, रणनीति और जरूरतों के अनुसार खिलाड़ियों का चयन करती है। एसोसिएशन की जिम्मेदारी केवल नीलामी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है।
विज्ञापन

आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन का दायित्व आयोजन और समन्वय तक सीमित है। किसी खिलाड़ी को खरीदना या नहीं खरीदना फ्रेंचाइजी टीमों का विशेषाधिकार है। इसमें जिला क्रिकेट एसोसिएशन का कोई हस्तक्षेप नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अनसोल्ड खिलाड़ियों की निराशा पर सुनील जोशन ने सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को हताश नहीं होना चाहिए। क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन ही सबसे बड़ा जवाब है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भविष्य में कई अवसर मिलेंगे। यूपी टी-20 जैसे मंच प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed