फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Questions on the arrest of Shubham Gupta, allegations of pressure on the police

Agra News: शुभम गुप्ता की गिरफ्तारी पर सवाल, पुलिस पर दबाव का आरोप

Sun, 08 Jun 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Questions on the arrest of Shubham Gupta, allegations of pressure on the police
मैनपुरी। भाजपा की कथित नेता सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता से जुड़े अश्लील वीडियो कांड में पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लग गया है। शुभम गुप्ता की पत्नी शीतल गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी है, जिससे शुभम गुप्ता की गिरफ्तारी टल रही है। पुलिस की लापरवाही से ही दहेज उत्पीड़न के केस में सास सीमा गुप्ता, ससुर और ननद ने कोर्ट में हाजिर होकर जमानत ले ली थी। हालांकि, इस पूरे प्रकरण का मुख्य आरोपी शुभम गुप्ता अभी भी फरार है। शुभम गुप्ता की पत्नी शीतल गुप्ता ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं के दबाव के चलते पुलिस इस मामले में ढीली पड़ गई है। उन्होंने जल्द ही पुलिस कप्तान से मिलकर अपने पति शुभम गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग करने की बात कही है। दूसरी ओर, भाजपा नेता की प्रेमिका द्वारा अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने शुभम के साढ़ू नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो को हटाने के संबंध में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिससे पीड़ितों में असंतोष बढ़ रहा है। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष हेमलता सिंह का कहना है गिरफ्तारी के संबंध में कोई धारा नहीं है। पीड़िता और परिजन के 161 के बयान दर्ज किए गए हैं। मुकदमे में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed